
एक्टर वरुण धवन ने हाल ही में अपने Ask Me Anything (AMA) सेशन के दौरान फैंस के कई सवालों के जवाब दिए। इस सेशन में वरुण ने अपनी अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी क्या है और इस प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने कितनी मेहनत की है।
AMA सेशन के दौरान वरुण धवन ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अपडेट दिया। उन्होंने फैंस को यह भी बताया कि वह अपनी बेटी का चेहरा दुनिया को कब दिखाएंगे।
जब वरुण से पूछा गया कि फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के बाद वह कौन-सी फिल्म साइन करने वाले हैं, तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा,
“मैंने अभी कोई भी फिल्म साइन नहीं की है। मैं किसी भी फिल्म का सीक्वल नहीं कर रहा हूं। आगे सोचेंगे।”
वरुण धवन ने यह भी कन्फर्म किया कि बॉर्डर 2 के बाद उन्होंने कोई नई फिल्म साइन नहीं की है और उनके अगले प्रोजेक्ट्स को लेकर जो भी खबरें चल रही हैं, वो महज़ अफवाहें हैं।
#VarunDhawan#Border2#AskMeAnything#AMAWithVarun#BollywoodNews
